रायपुर १९ जुलाई , आज भाई जगदीश उपासने के पिताश्री दत्तात्रय उपासने का ८७ वर्ष कि आयु में निधन हो गया।उपासने परिवार रायपुर का या यूँ कहा जाये सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ का एकमात्र ऐसा परिवार है जिसने आपातकाल में सबसे ज्यादा पीड़ा झेली है। बाबूजी एवम आई (श्रीमती रजनी ताई उपासने ) ने वो १९ महीने कैसे घर में काटे होंगे जब उनके तीन-तीन बेटे मीसा के काले कानून में जेल में बंद कर दिए गए थे। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने तो उस समय मात्र १८ वर्ष के ही थे जब उन्होंने १९ माह की जेल काटी।
बाबूजी तो शारीरिक रूप में आपातकाल के दौरान ही कमजोर होने लगे थे पर लोकतंत्र पर हुए प्रहार के विरोध में अपने बेटों के द्वारा किये गए सत्याग्रह से उनका सीना गर्व से फूला रहता था और फिर ममतामयी मां रजनी ताई का भी तो ध्यान रखना था,आखिर उस माँ पर क्या गुजरती होगी जिसके बेटे बिना किसी अपराध के जेल में हो . इस प्रकार की मानसिक पीड़ा को झेलते बाबूजी का स्वास्थ्य कमजोर होता रहा और वे जिन्दगी की हर जंग को लड़ते लड़ते आज मौत से हार गए .
आज शाम ५ बजे रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट में उनका नश्वर शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया . उनके अंतिम समय में अस्पताल में मुख्यमंत्री डा.रमनसिंह उपस्थित थे तथा अंतिम संस्कार के समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ट शांताराम जी ,दिनकर भाकरे ,मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ,खनिज निगम के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,गृह निर्माण मंडल केअध्यक्ष सुभाष राव ,सांसदरमेश बैस,भाजपा,आर .एस .एस.,विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं
सहित शहर के सभी वरिष्ट पत्रकार गणों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय दत्तात्रेय उपासने को श्रद्धांजली अर्पित की.
मेरी ईश्वर से यह प्रार्थना है कि,अतिपूज्य ताई तथा सम्पूर्ण उपासने परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें .ॐ शांतिः शांतिः शांतिः -नारायण भूषणिया
विनम्र श्रद्धांजलि
जवाब देंहटाएंटिप्पणी से वर्ड वेरिफ़िके्शन हटाएं।
जवाब देंहटाएंडेशबोर्ड से सेटिंग में जाएं
फ़िर टिप्पणी आप्शन में
वहां नीचे आने पर
वर्ड वेरीफ़िकेशन में
नहीं पर क्लिक करके सेव कर दें।