शनिवार, 31 जुलाई 2010

फैसला स्वागत योग्य

छत्तीसगढ़ में बढती औद्योगिकी गतिविधियों से आम जन जीवन त्रस्त हो उठा है। विपुल संसाधन, एवं सस्ते श्रम ने औद्योगिक परिवेश को गति तो दी मगर संस्टेबल डेवलपमेंट (टिकाऊ विकास) की ओर कोई ध्यान नहीं दियागया। रायगढ़ से राजधानी रायपुर सहित बस्तर जैसे सुदूर क्षेत्र में औद्योगिक प्रदूषण की मार से कई समस्याएं उठ खड़ी हुई हैं। रायपुर का नाम देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर की सूची में आ चुका। बस्तर की डंकनी -शंखनी नदी देश की सबसे अधिक प्रदूषित नदी बन चुकी है। राज्य की सभी नदियों का कमोवेश यही हश्र हो रहा है। ताप आधारित पावर प्लांट की बाढ़ से भले ही उर्जा के मामले में राज्य आत्म निर्भर दिख रहा है मगर फ्लाई एश के सुरक्षित निपटाने के लिए ठोस कदम व्यवहारिक नहीं हो सके हैं। राज्य में उद्योगों के असंतुलित विकास से अनेक बुनियादी सुविधाएँ आम आदमी से छिनती नज़र आ रहीं हैं। जिसमें नदी सहित भू जल स्तर गिरा है तो कहीं वायु प्रदूषण से बीमारियाँ फैलने का खतरा मंडरा रहा है , विषाक्त औद्योगिक जल खुले आम जल श्रोतों में बहाया जा रहा है। राजधानी रायपुर में जब तब बरसती कालिख से जन जीवन व्यथित हो उठा है। औद्योगिक प्रदूषण फैलने वाले उद्योग आखिर क्यों पर्यावरण के खिलाफ काम करने में डरते नहीं हैं। यह एक अनुत्तरित प्रश्न है।
मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ में अब और उद्योग नहीं लगाये जायेंगे। यह स्वागत योग्य फैसला है।
विधान सभा में स्थानीय शासन ,परिवहन व पर्यावरण मंत्री राजेश मूणत की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित हुआ यह प्रदूषण के खिलाफ अच्छी शुरुवात है। ठोस अपशिष्ट फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए सरकार कृत संकल्प दिख पड़ रही है, वहीँ इससे सम्बन्धित कुटीर उद्योगों को मूर्त रूप देने की कार्ययोजना बेहतर पहल है। औद्योगिक विकास इस गति से न हो कि वह भस्मासुर साबित होने लगे। छत्तीसगढ़ में उद्योगों का समन्वित विकास हो वहीँ लघु व कुटीर उद्योगों को बढावा देकर एक अच्छी शुरुवात हो सकती है।
नारायण भूषणिया

4 टिप्‍पणियां:

  1. अच्छी पोस्ट । अच्छा ब्लॉग । बधाई भुषणिया जी । -आशुतोष मिश्र

    जवाब देंहटाएं
  2. "मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ में अब और उद्योग नहीं लगाये जायेंगे। यह स्वागत योग्य फैसला है।"

    chaliye sahab dekhte hain ki hamara CM sahab kab tak apni kahi gai baat par kayam rahte hain kynki haqikat aap bhi jante hain aur Cm sahab bhi..... khair.... lets c...

    जवाब देंहटाएं
  3. रक्षाबन्धन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएँ

    जवाब देंहटाएं